Topics →
Apps Android Teachtofact Phones Tech News Technology Hindi Computer MS Office Blog

Thursday, 18 June 2020

Instagram क्या है? इसपर Account (ID) कैसे बनायें?

Instagram क्या है? इसपर Account (ID) कैसे बनायें
Instagram क्या है? इसपर Account (ID) कैसे बनायें?


हेल्लो दोस्तों, अगर आप social media के शौकीन है या इन्टरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपने Intagram का नाम तो जरूर सुना होगा यह एक social media platform है अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं की यह क्या होता है और जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं क्यूंकि इस पोस्ट में हम इसी बारे में बात करेंगे और जानेंगे की Instagram क्या है? इसपर Account या ID कैसे बनायें और इसका इस्तेमाल कैसे करें तो इन सभी सवालों को ध्यान में रखते हुए आइये बड़ते हैं इनके जवाबो की तरफ।


Instagram क्या है?

दोस्तों, Intagram भी Facebook और Twitter की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल world wide 700 millions से भी ज्यादा users कर रहें है। Instagram को photos और videos शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसको इसी लिए बनाया गया है और इसमें कुछ limited features होने की बजह से इसमें हमें काफी क्लीन experience मिलता है।


Instagram photos शेयर करने के लिए एक बहुत ही मजेदार app है साथ ही इसमें आपको अपने Photos के लिए तरह तरह के filters भी मिल जाते हैं जिससे आप अपने फोटोज को इसपर अपलोड करने के पहले एडिट भी कर सकते हैं यह काफी हद्द तक Twitter की तरह ही है बस इसमें और Twitter में इतना फर्क है की इसका इस्तेमाल Photos शेयर करने के लिए किया जाता है जबकि ट्विटर का इस्तेमाल लिखकर अपनी बाते कहने के लिए किया जाता है।

आजकल instagram का इस्तेमाल काफी लोग कर रहे हैं क्यूंकि आजकल selfies का बहुत ट्रेंड है और Instagram के जरिये आप उन्हें और भी सुन्दर बनाकर शेयर कर सकते हैं।



Instagram पर account कैसे बनाये?

अगर आपको भी Photos लेने और शेयर करने का शौक है तो Instagram आपके लिए काफी अच्छा सवित हो सकता है क्यूंकि जैसा मैंने पहले भी बता की यह ख़ास तौर पर फोटोज शेयर करने के लिए ही बनाया गया है तो अगर आप भी इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो निचे दिए steps को follow करें।


Step #1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Instagram app download करें या अगर आप PC पर चला रहें है तो Instagram की website instagram.com खोलें।

Step #2. इसके बाद आपको यह decide करना है की आप अपनी instagram id Facebook से बनायेंगे।

Step #3. अगर आप अपनी ID अपने facebook account से बनाना चाहते हैं तो ऊपर दिए Log In with facebook बटन पर क्लिक करें।

Step #4. अगर आप Email से बनाना चाहते हैं तो निचे दिए गए बॉक्सेस में email, name, password आदि इनफार्मेशन डालें।

Step #5. अगर आपने facebook सेलेक्ट किया था तो अब आपके पास password डालने का आप्शन आएगा जिसमे आपको अपना नया पासवर्ड डालना है।

Step #6. अब आपका अकाउंट रेडी हो जाएगा और आपके सामने आपके facebook फ्रेंड्स से मिलती जुलती एक लिस्ट आएगी जिसमे से आप अपने दोस्तों को follow कर सकते हैं या अगर आपको आपका कोई दोस्तों इस लिस्ट में नहीं दिख रहा है तो आप सर्च आइकॉन पर क्लिक करके या सर्च बॉक्स में उसका नाम टाइप करके ढूंढ सकते हैं।

अब आप निचे नेविगेशन में दिए अकाउंट के आइकॉन पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल पिक्चर और बाकी इनफार्मेशन दाल सकते हैं।



Instagram को कैसे इस्तेमाल करें?

Instagram को इस्तेमाल करना भी उतना ही आसान है जितना इसपर अकाउंट बनाना अगर आपने दुसरे सोशल मीडिया platforms इस्तेमाल किये है तो इसे इस्तेमाल करना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।


अगर आपको इन्स्ताग्राम पर कोई फोटो शेयर करना है तो इसके लिए आपको left की तरफ दिख रहे कैमरा के आइकॉन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने कैमरा खुल जाएगाजिससे आप फोटोज लेकर अपलोड कर सकते हैं लेकिन अगर आपको कोई पुरानी फोटो अपलोड करनी है तो आप निचे की तरफ लेफ्ट साइड में दिए गए फोटोज के आइकॉन पर क्लिक करके कर सकते है।



अगर आपको इन्स्ताग्राम पर stories डालनी है तो आपको ऊपर की तरफ बाकी सारी स्टोरीज के लेफ्ट साइड में दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना है। अब आपको इमेज या विडियो सेलेक्ट करना है और GO के बटन पर क्लिक कर देना है।


दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है की आपको मेरे द्वारा लिखा गया Instagram क्या है? इसपर Account (ID) कैसे बनायें? इस बारे में यह लेख पसंद आया होगा और Intagram क्या है और इसको कैसे इस्तेमाल करें इस बारे में जानकारी मिल गयी होगी अब अगर आपको लगता है की यह लेख आपके दोस्तों के भी काम आ सकता है तो इसे उनके साथ भी जरूर शेयर करें और इसके अलावा आपको इस तरह के हिंदी लेख पड़ना पसंद है तो हमारे Blog के सोशल मीडिया एकाउंट्स को भी जरूर follow करें लिंक आपको सबसे ऊपर मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आपके पास इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल या सुझाव है तो उसे निचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment