![]() |
| Twitter kya hai |
Yeh Bhi Pade :-
Twitterक्या है?What is twitter
दोस्तों, twitter भी Google+ और Facebook की तरह ही एक social media platform है जिसपर आप 280 शब्दों में एक micro blog या एक massage के रूप में अपनी बात लिखकर लोगो तक पंहुचा सकते हैं। इन massages को tweet कहा जाता है और जो लोग इसके जरिये आपसे जुड़े होते हैं उन्हें followers कहा जाता है।Twitter एक USA based कंपनी है जिसे चार लोगो Jack Dorsey, Biz Stone, Noah Glass और Evan Williams ने मिलकर बनाया था। Twitter की शुरुआत सन 2006 में की गयी थी आज के twitter की बात करें तो 2018 में twitter दुनिया की 13 बी सबसे ज्यादा खोली जाने वाली वेबसाइट है। twitter सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले social media platforms में से एक बन गया है।
twitter पर आप लोगो को follow कर सकते हैं और लोग आपको भी follow कर सकते हैं और इसके अलावा आप यहाँ पर tweet पड़ भी सकते हैं और खुद tweet कर भी सकते हैं लेकिन tweet करने और लोगो को follow करने के लिए आपको सबसे पहले twitter पर account बनाना पड़ेगा। हालाँकि अगर आपको सिर्फ tweets पड़ना है तो वह आप बिना अकाउंट के भी कर सकते हैं।
Twitter पर अकाउंट कैसे बनाये?
दोस्तों, twitter पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है यह एक सिंपल सा प्रोसेस है अगर आपने पहले facebook, google आदि पर अकाउंट बनाया है तो यह आपके लिए और भी सरल होने वाला है। लेकिन आप बिलकुल नए हैं तो निचे दिए steps को आराम से follow करेंStep #1. सबसे पहले twitter की website twitter.com पर जाएं।
Step #2 अब दाएँ तरफ आपको दो बटन दिखाई देगा जिसमे से एक पर Log in और दुसरे पर sign up लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको sign up पर क्लिक करना है।
Step #3. अब आपके सामने तीन टेक्स्ट बॉक्स खुलेंगे जिनमे से सबसे पहले वाले में आपको अपना पूरा नाम (First name और Last name दोनों) डालने होंगे।
Step #4. अब दुसरे वाले में आपको अपना email डालना है (अपना original ईमेल ही डालें)।
Step #5. अब आपको सबसे निचे अपने लिए एक strong password choose करके डालना है और sign up बटन पर क्लिक करना है।
Step #6. अब आपसेcountryऔरphoneनंबर के बारे में पुछा जाएगा।Countryअगर पहले से ही सिलेक्टेड नहीं है या गलत सिलेक्टेड है तो सबसे पहले सही कंट्री सेलेक्ट करें उसके बाद अपने मोबाइल नंबर डालें औरnextदबायें। अगर आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।
Step #7. अगर आपने पहले वाली step स्किप नहीं की है तो आपके twitter एक OTP यानी One Time Password मांगेगा जो आपके मोबाइल पर आया होगा।
Step #8. OTP डालने के बाद आपसे एक username पुछा जाएगा जिसके जरिये आपकी twitter पर एक अलग पहचान बनी रहे यह username बाकी लोगो से अलग होना चाहिए और सरल भी होना चाहिए ताकि लोग इसे आसानी से याद रख सकें। (username ध्यान से लिखें क्यूंकि इसको बाद में बदलना बहुत ही मुश्किल होता है)।
Step #9. अब आपसे आपके Interest के बारे में पुछा जाएगा और एक लिस्ट दी जाएगी जिसमे आप जो चाहे अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।
Step #10. अब आपके interest के हिसाब से आपके पास कुछ famous लोगों और brands के एकाउंट्स आएँगे जिनको आप चाहें तो follow कर सकते हैं या deselect भी कर सकते हैं। अब next पर क्लिक करें।
Step #11. अब twitter से आपके लिए एक welcome message देखाई देगा जिसे पड़कर आप lets go पर क्लिक कर सकते हैं।
Step #12. अब आपका twitter तो खुल चूका है लेकिन आपका ईमेल वेरीफाई नहीं है आपको twitter में ऊपर एक red कलर का बार दिखाई देगा जिसपर एक बटन होगा send verification email इसपर आपको क्लिक करना है।Slow Computer या लैपटॉप की स्पीड कैसे बडाये?
Step #13. अब twitter को ऐसे ही रहने दें और दुसरे tab में अपना email खोलें जो आपने twitter अकाउंट बनाते बक्त डाला था। इस अकाउंट पर आपको एक ईमेल दिखाई देगा। यह एक verification email है इस ईमेल को खोलने के बाद आपको इसमें एक बटन दिखाई देगा जिसपर Confirm now लिखा होगा इस पर क्लिक करते ही यह आपको twitter की वेबसाइट पर ले जाएगा।
Step #14. अब आपका twitter account पूरी तरह से complete हो चूका है अब आप जिस तरह से facebook पर पोस्ट डालते हैं वैसे ही twitter पर tweet करन शुरू कर सकते हैं। एक tweet में आप video, image, text, pole आदि पोस्ट कर सकते हैं।
Facebook और twitter में क्या अंतर है?
दोस्तों, facebook और twitter दोनों ही बहुत ही famous और हमारी मनपसंद सोशल मीडिया साइट्स हैं ये दोनों ही सोशल मीडिया साइट्स तो है लेकिन फिर भी एक दुसरे से काफी अलग है वैसे तो दोनों को compare करना भी सही नहीं होगा क्यूंकि दोनों ही websites अपनी-अपनी जगह पर सही है लेकिन अगर फिर भी इनमे key डिफरेंस देखें जाएं तो कुछ इस तरह होंगे।Facebook से हम अपने friends के साथ जुड़ते हैं जबकि twitter पर हम followers के साथ जुड़ते हैं ये followers कोई भी हो सकते हैं आपके fans, friends या आपके tweets पसंद करने वाले।Facebook पर अगर आपका friend कुछ पोस्ट करता है तो वह पोस्ट आपकी timeline पर दिखाई देगी और अगर आप कुछ पोस्ट करते हैं तो वह आपके friend की timeline पर दिखाई देगी लेकिन twitter में ऐसा नहीं है twitter में अगर आपके follower कुछ पोस्ट करते हैं तो वह पोस्ट आपकी timeline पर नहीं दिखाई देगी लेकिन अगर आप कुछ पोस्ट करते हैं तो वह उनकी timeline पर दिखाई देगी। यानी आपकी timeline पर बस उन्ही की पोस्ट दिखाई देगी जिन्हें आप follow करते हैं।Twitter का इस्तेमाल बड़े brands, celebrities, और politicians करते हैं जबकि facebook का इस्तेमाल नार्मल लोग और brands करते हैं
दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है की आपको मेरे द्वारा लिखी गयी Twitter क्या है? twitter अकाउंट कैसे बनाए? इस बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी और twitter और इसपर अकाउंट बनाने के बारे में जरूर कुछ जानने को मिला होगा अगर आपको इस पोस्ट में कुछ भी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि इससे उन्हें भी कुछ जानने को मिले और अगर इसी तरह की पोस्ट और भी पड़ना चाहते हैं तो हमें सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जरूर follow करें जिससे आप इसी तरह की लेटेस्ट पोस्ट सबसे पहले पड़ पाएं।और अगर हमने पोस्ट में कुछ गलती की है या इस पोस्ट के लिए आपके पास कोई और suggestion है तो निचे कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment